ओटीटी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है ये एक्ट्रेस,सुजॉय घोष की फिल्म में आएंगी नजर – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

करीना कपूर खान अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे कलाकार के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। अब उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म पर उत्सुकता जताई है।

 अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेबाक अंदाज और लुक के चलते चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले सोशल मी़डिया पर भारी विरोध झेलना पड़ा था। लाल सिंह चड्ढा रिलीज होते की बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई, जिसके चलते मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

उत्साहित हैं करीना कपूर

अब करीना कपूर खान ने अपने ओटीटीट डेब्यू को लेकर खुशी जाहिर की है। साथ ही बताया है कि वो अपने डेब्यू को लेकर खासी उत्साहित हैं। अपने डेब्यू को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, आज के दिनों में ओटीटी बहुत ही बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। बड़ा से बड़ा कलाकार इन प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनना चाहता है। मैं भी उन्हीं में से एक हूं, अच्छा लगता है कि अब हमारे कंटेंट सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखे जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, ओटीटी के आने से बदलाव जरूर आए हैं लेकिन ये बदलाव अच्छे के लिए हैं।

मार्डर मिस्ट्री पर आधारित होगी फिल्म

सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही इस मार्डर मिस्ट्री में करीना कपूर खान के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। करीना कपूर खान अभिनीत इस नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म को 12वीं स्ट्रीट एंटटेनमेंट और नॉर्दन लाइट्स फिल्म्स ने बाउंडस्क्रिप्ट और क्रॉस पिक्चर्स के साथ मिलकर जय शेवकरमणि और अक्षय पुरी बना रहे हैं।

करीना कपूर खान का वर्कफ्रंट

वहीं, बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की करें तो वो शशांक घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग 2 में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2018 में आई करीना कपूर, सोनूम कपूर और स्वरा भास्कर की फिल्म का सीक्वल होगी। इसके अलावा वो करण जौहर के अगले प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकती हैं हालांकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here