इमरान खान पर निशाना साधे पाकिस्तान के विदेश मंत्री जाने क्या कहा – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी देश में बाढ़ से हुई तबाही के बावजूद राजनीतिक सभा करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तबाही मची हुई है और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख राजनीतिक काम में व्यस्त हैं।

इमरान खान के पास मदद का समय नहीं

बिलावल ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि इमरान खान के पास राजनीति सहित अन्य काम करने का समय होगा लेकिन बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारे विरोधी (इमरान खान) चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में, उन्हें हमेशा लोगों की मदद करने से कोई मतलब नहीं रहता है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बारिश के बाद बाढ़ ने कहर बरपा रखा है और तबाही देश के एक कोने से दूसरे कोने तक फैली हुई है।

पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही

United Nations की एक राहत एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले दो सप्ताह में पाकिस्तान में आई बाढ़ में कम से कम 2,18,000 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और 4,58,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। UN Office for the Coordination of Humanitarian Affairs (OCHA) ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में 2,18,000 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए, 4,58,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए, 2 मिलियन एकड़ फसल प्रभावित हुई, 7,94,000 पशुधन खो गए, 937 मौतें हुईं और 1,343 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान को मदद का आश्वासन

इस बीच, तुर्की, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपतियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की और बाढ़ से हुई तबाही पर सहानुभूति व्यक्त की। शहबाज शरीफ के साथ फोन पर बातचीत में राष्ट्रपति ने अचानक आई बाढ़ में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और पाकिस्तान की सरकार और लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पाकिस्तान में बेमौसम बारिश और बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा रखी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here