मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पे – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके अलावा पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं जिसकी देशभर में अपील हो। उनके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

 कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा। सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद की पेशकश भी की थी। हालांकि, उन्होंने इसके इन्कार कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी को ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अहम बयान दिया है। खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वापसी के लिए प्रयास किया जाएगा क्योंकि उनके अलावा पार्टी में कोई नेता नहीं है जिसकी देशभर में स्वीकार्यता हो।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को पूरे देश में जाना जाना चाहिए और उसे कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर और पश्चिम बंगाल से गुजरात तक समर्थन प्राप्त होना चाहिए।

‘राहुल गांधी के अलावा विकल्प नहीं’

खड़गे ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पार्टी में शामिल होने और काम करने के लिए “मजबूर” किया था। राहुल गांधी से भी “सामने आकर लड़ने” का अनुरोध किया था। खड़गे ने पूछा, ‘आप मुझे विकल्प बताएं राहुल गांधी के अलावा पार्टी में विकल्प कौन है?’ राहुल गांधी पद संभालने को तैयार नहीं हैं, इसको लेकर खड़गे ने कहा कि उनसे अनुरोध किया जाएगा कि वे पार्टी की खातिर, देश की खातिर, आरएसएस-भाजपा से लड़ने और देश को बनाए रखने के लिए कार्यभार संभालें।

जोड़ो भारत’ के लिए राहुल गांधी की जरूरत- खड़गे

खड़गे ने पार्टी की आगामी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘जोड़ो भारत’ के लिए राहुल गांधी की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हम उनसे पूछेंगे, हम उन्हें मजबूर करेंगे और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लौटने के लिए अनुरोध करेंगे। हम उनके पीछे खड़े हैं।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here