देखे बॉलीवुड के इन लव बर्ड्स का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग डांस मूव्स से अर्जुन कपूर के साथ कहर बरपाती नजर आईं। बॉलीवुड के लव बर्ड्स का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों छैंया छैंया पर झूम कर नाचे।

 बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के किस्से अब आम हो गए हैं। दोनों कोई मौका नहीं छोड़ते एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का। सोशल मीडिया हो या पब्लिक प्लेस यो दोनों अक्सर साथ ही नजर आते हैं। इंटरनेट पर इन दिनों इनका एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में मलाइका और अर्जुन एक सिजलिंग डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। दुनिया से बेखबर एक एक-दूसरे में ही डूबे हुए हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कुणाल रावल के वेडिंग बैश का है। जहां मलाइका अरोड़ा एक खूबसूरत से व्हाइट लहंगे में नजर आईं। मलाइका ने जोरदार डांस मूव्स से कहर बरपा ही रही थीं कि उन्हें ज्वाइन करने अर्जुन कपूर भी मैदान में उतर आए। फिल्म तो दोनों ने मिलकर धमाल डांस किया। वहा मौजूद हर शख्स उन्हें ही देख रहा था। लोगों इनकी हॉट केमिस्ट्री से नजरें हटा ही नहीं पा रहे थे। कुणाल रावल के फंक्शन में मलाइका ने अपने लुक को एक ह्यूज कुंदन हार के साथ कंप्लीट किया था

अर्जुन कपूर और मलाइका के ये छैंया छैंया डांस देख फैंस ने खूब एन्जॉय किया। एक यूजर्स ने सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी के पेज पर शेयर इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में पूछा- हमेशा दूसरों की शादी में नचागे या खुद भी इरादा है शादी करने का। तो ज्यादातर को यह परफॉर्मेंस हॉट लगी। एक ने तो मलाइका की तुलना नोरा फतेही तक से तक दी और कहा कि नोरा के डांस के आगे मलाइका को कौन देखेगा।आपको याद दिला दे कि यह वहीं कुणाल रावल हैं जिनके लिए कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने रैम्प वॉक किया था। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की एंट्री पर जमकर चियर किया और तालियां बजाई थीं। तो एक दूसरे वीडियो में अर्जुन कपूर मलाइका को फ्लाइंग किस करते नजर आते थे। पिछले काफी सालों से अर्जुन और मलाइका रिलेशनशिप में हैं फैंस को इंतजार है कि दोनों शादी कब करते हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here