Rajasthan: गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए हो सकती है राहत पैकेज की घोषणा

0
11

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार शाम को पांच बजे कैबिनट की बैठक होगी। इसके आधे घंटे बाद सीएम मंत्री परिषद की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली इस बैठक में आधा दर्जन विभागों के करीब 11 एजेंडों पर मुहर लगेगी।

सूत्रों की मानें तो बैठकों में राजस्व, आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार, गृह विभाग और यूडीएच सहित करीब आधा दर्जन विभागों के 11 एजेंडों पर चर्चा होगी। वहीं प्रदेश के छह से अधिक जिलों में तेज बारिश की वजह से बने बाढ़ के हालातों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। कहा जा रहा कि बाढ़ग्रस्त जिलों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जा सकती है।

इसके साथ ही जालोर में स्कूली बच्चे की मौत के मामले में परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने संबंधी नियमों में संशोधन पर भी मुहर लग सकता है। एसटी-एससी वर्ग की ओर से लगातार सरकार पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here