01:13 PM, 27-Aug-2022
खींवसर राजकीय महाविद्यालय रिजल्ट
खींवसर राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय पैनल प्रत्याक्षी अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश हुड्डा 19 वोटो से जीते। कुल वोट 421वोटो में से 206 वोट ओमप्रकाश को मिले और महेंद्र चौधरी को 187 वोट मिले। 28 वोट खारिज कर दिए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर ने 14 वोट से जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर आरती 16 वोटो से जीती हैं। संयुक्त सचिव पद पर कविता गोड 13 वोटो से जीती।
12:47 PM, 27-Aug-2022
राजसमंद छात्र संघ परिणाम 2022
राजसमंद जिले के आमेट महाविद्यालय मैं एबीवीपी का परचम लहराया। अध्यक्ष हिम्मत गुर्जर और उपाध्यक्ष, सचिव और महासचिव के पद पर भी एबीवीपी ने जीत दर्ज की है।
12:44 PM, 27-Aug-2022
कोटा जेडीबी साइंस कॉलेज में NSUI जीती
कोटा जिले के जेडीबी साइंस कॉलेज से एनएसयूआई को जीत मिली है। एनएसयूआई की अंजलि मीणा ने जीत हासिल की है। अंजलि मीणा ने एबीवीपी की नीलू मीणा को हराया है।
12:40 PM, 27-Aug-2022
राजस्थान यूनिवर्सिटी में निहारिका और निर्मल में टक्कर
राजस्थान यूनिवर्सिटी में निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी एनएसयूआई की बागी उम्मीदवार निहारिका जोरवाल से आगे चल रहे हैं।
12:35 PM, 27-Aug-2022
दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में महिपाल गोदारा जीतीं
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर महिपाल गोदारा विजयी हुई। उन्होंने एनएसयूआई के बस्तीराम को पराजित कर दिया। महिपाल गोदारा अध्यक्ष, मुकेश मूंदलीया उपाध्यक्ष, अंकित शर्मा महासचिव, संस्कृति दाधिच संयुक्त सचिव बने हैं।

12:35 PM, 27-Aug-2022
भादरा महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कुलदीप विजयी
अलवर के जेफ़ लॉ कॉलेज मॉर्निंग में हिमांशु 67 वोट से विजयी हुए हैं। हनुमानगढ़ के भादरा महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कुलदीप पूनिया 70 वोटो से जीते। नागौर जिले के डेगाना राजकीय कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय काला जीते।
12:27 PM, 27-Aug-2022
कुंभलगढ़ छात्र संघ चुनाव 2022
कुंभलगढ़ छात्र संघ चुनाव में NSUI ने जीत दर्ज की है। एनएसयूआई के देवीसिंह दसाना अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष के पद पर ज्योति सुथार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी।
12:26 PM, 27-Aug-2022
अलवर राजर्षि भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय का रिजल्ट
अलवर राजर्षि भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में सुभाष गुर्जर अध्यक्ष पद पर 8 वोटों से जीते हैं। सुभाष को 48 वोट मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष शेर सिंह को 76 वोट मिले। उनका एक वोट निरस्त हुआ। वो 26 वोटों से जीते हैं। वहीं, संयुक्त सचिव पद के लिए सचिन निर्विरोध चुने गए। जबकि महासचिव मुस्ताक को 83 वोट मिले, उनके 3 वोट निरस्त हुए, वो 38 वोटों से विजय घोषित हुए।
12:17 PM, 27-Aug-2022
जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में आदित्य शर्मा अध्यक्ष चुने गए हैं। महासचिव पद पर विशेष चंदोलिया, उपाध्यक्ष पद पर आशीष महावर और संयुक्त सचिव पद पर विजय शर्मा जीते हैं। 5 ईयर लॉ कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अभय चौधरी, जनरल सेक्रेटरी पर अंकित जिंदल, वाइस प्रेसिडेंट पर मनजीत चौहान और ज्वाइंट सेक्रेट्री पर तनु डिडेल ने जीत दर्ज की है। वहीं, लॉ कॉलेज मॉर्निंग में हिमांशु जैफ 67 वोट से विजयी हुए हैं।
12:16 PM, 27-Aug-2022
अजमेर डीएवी में कृष्णा सिंह जीते
अजमेर के डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर कृष्णा सिंह निर्दलीय जीत गए हैं। वहीं पुष्कर के गायत्री विद्यापीठ महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर सुनीता रावत और उपाध्यक्ष पद पर चेतन आचार्य विजयी घोषित हुए हैं। राजकीय विधि महाविद्यालय में एनएसयूआई से दिनेश रियाद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर भावेश जैन, महासचिव इमरान खान और एबीवीपी संयुक्त सचिव आशीष पारीक जीत गए हैं।
12:14 PM, 27-Aug-2022
एनसीपी कॉलेज में निर्दलीय की जीत
बीकानेर के एनसीपी कॉलेज में कृतिका पारीक ने चुनाव जीत लिया है। कृतिका पारीक अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय मैदान में थी।
12:07 PM, 27-Aug-2022
महज तीन मतों से बृज विश्वविद्यालय में जीता एबीवीपी कैंडिडेट
भरतपुर के बृज विश्वविद्यालय का परिणाम जारी हो गया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हितेश फौजदार को तीन मतों से जीत मिली है। फौजदार को 83 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय राहुल शर्मा को 80 मत मिले हैं। अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियों के मुकाबला था। एबीवीपी की ओर से हितेश फौजदार, एनएसयूआई की ओर से पुष्पेंद्र कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राहुल शर्मा के बीच मुकाबला था।
11:59 AM, 27-Aug-2022
Rajasthan Student Union Election Result Live: राजस्थान यूनिवर्सिटी में निर्मल चौधरी और निहारिका में टक्कर
जयपुर के महाराजा कॉलेज से अध्यक्ष पद पर संदीप गुर्जर को जीत मिली है। संदीप गुर्जर को 756 वोट मिले हैं। महासचिव पद पर सार्थक को 698 वोट, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद को 646 वोट, संयुक्त सचिव पद पर अतुल शर्मा को 775 वोट मिले हैं। जयपुर महारानी कॉलेज से मानसी वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















