मेक्सिको में विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इंजन में लगी आग – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

जब तक विमान में आग लगने की जानकारी मिलती, वो 13,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था। आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। टेकऑफ के 45 मिनट बाद प्लेन हवाई अड्डे पर वापस आया।

मेक्सिको में एक विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इंजन में आग लग गई, जिससे पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विवा एयरबस फ्लाइट VB518 ने ग्वाडलजारा हवाई हड्डे से लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरी थी। इस प्लेन में 186 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इस तरह पायलट की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन घंटे की उड़ान में अभी 10 मिनट ही हुए होंगे कि यात्रियों ने जेट के दाहिने इंजन से चिंगारी और आग की लपटें निकलते देखा। कुछ यात्रियों ने विस्फोट की आवाज सुनने की भी शिकायत की। इससे यात्रियों के बीच काफी दहशत फैल गई। यात्री बहुत घबरा गए थे और कई लोग तो रोने और चिल्लाने भी लगे। यात्री अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। 

13,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था विमान 
क्रू को जब तक विमान में आग लगने की जानकारी मिलती, तब तक वह 13,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था। आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। इस तरह टेकऑफ करने के 45 मिनट बाद प्लेन ग्वाडलजारा हवाई अड्डे पर वापस आ गया। यात्रियों को तुरंत नीचे उतार दिया गया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ।

इंजन में आग लगने के कारणों की जांच जारी
इसके बाद सभी यात्रियों को रात भर ठहरने लिए एक होटल में भेज दिया गया। अगली सुबह उन लोगों ने दोबारा उड़ान भरी। यात्री इस बात को लेकर शुक्रमंद थे कि बड़ा हादसा होने से टल गया और अब वो सभी अपने परिजनों के पास वापस जा पाएंगे। वहीं, विवा एयरबस का कहना है कि ‘फ्रिक्शन ऑफ मेट्ल्स’ की वजह से इंजन में स्पार्क हुआ। हालांकि यह दिक्कत क्यों आई, इसकी जांच की जा रही है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here