Student Union Election: राजस्थान में वोटिंग खत्म, कल आएगा चुनाव परिणाम, देखें छात्र राजनीति की अनोखी तस्वीरें

0
11
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को हो रहा मतदान खत्म हो गया है। यहां सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक वोटिंग हुई। राजस्थान यूनिवर्सिटी में 48 फीसदी मतदान हुआ है। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय कॉलेज में 76 फीसदी, महाराजा कॉलेज में 61.60 फीसदी, कॉमर्स कॉलेज में 39.79 फीसदी, महाराजा संस्कृत कॉलेज में 35 फीसदी, महारानी कॉलेज में 34.19 फीसदी, राजस्थान कॉलेज में 58.12 फीसदी और कॉमर्स कॉलेज में 63.99 फीसदी मतदान हुआ है। 

इधर, मतदान के दौरान चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह रहा। वोट के लिए प्रत्याशी कभी घुटनों के बल बैठ गए तो कभी पैर पकड़ उन्हें वोट देने की अपील करने लगे। आइए आपको दिखाते हैं छात्र संघ चुनाव की कुछ ऐसी तस्वीरें…

इस बार राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। एबीवीपी के नरेंद्र यादव, एनएसयूआई की रितु बराला, निर्दलीय निर्मल चौधरी, निहारिका जोरवाल, प्रताप भानू मीणा और हितेश्वर बैरवा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की साक्षी शर्मा, एनएसयूआई की निकिता फामरा और निर्दलीय कमल किशोर बेनीवाल, ट्विंकल शर्मा, अमीशा मीणा, मुस्कान शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं। कल शनिवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद इनकी किस्मत का फैसला होगा। 

राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र यादव ने घुटनों के बल बैठकर मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं, एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ रहीं रितु बराला ने हाथ जोड़कर वोट देने की अपील की। 

पाली गर्ल्स कॉलेज से एबीवीपी की प्रत्याशी रेणू खारवाल को चुनाव जिताने में उनके परिजन भी मदद कर रहे हैं। वोटिंग के दौरान रेणू की तीन भाभियों रेखा, मंजू और अरूणा ने वोट देने आए छात्रों से रेणू को वोट देने की अपील की। 

भरतपुर के महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एबीवीपी के प्रत्याशी पवन चिकसाना मतदाताओं के पैर पकड़कर जमीन पर लेट गए। उन्होंने वोटर्स से उनके पक्ष में वोट देने की मिन्नत की। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here