अब्बास अंसारी के कोर्ट में पेश होने का आज आखिरी दिन , कोर्ट के बाहर पहरा काफी सख्त  – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

विधायक अब्बास अंसारी के लखनऊ में कोर्ट में पेश होने का आज आखिरी दिन है। अब्बास के आज कोर्ट में पेश ना होने पर हो कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। लखनऊ की महानगर पुलिस ने कोर्ट में 82 की अपील की है।

एक शस्त्र लाइसेंस पर कई असलहा लेने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से फरार विधायक अब्बास अंसारी के कोर्ट में पेश होने का आज अंतिम दिन है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के फरार विधायक अब्बास अंसारी के आज कोर्ट में पेश होने की संभावना को देखते हुए लखनऊ में कोर्ट के बाहर पहरा काफी सख्त है। माफिया मुख्तार अंसारी के फरार विधायक पुत्र अब्बास अंसारी के आज पेश ना होने की स्थिति में उसको भगोड़ा घोषित किया जाएगा। इतना ही नहीं उसकी संपत्ति को कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी। अब्बास के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी है।

कोर्ट में पेश होने का अंतिम दिन

विधायक अब्बास अंसारी के लखनऊ में कोर्ट में पेश होने का आज आखिरी दिन है। अब्बास के आज कोर्ट में पेश ना होने पर हो कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। लखनऊ की महानगर पुलिस ने कोर्ट में 82 की अपील की है।

अब्बास लम्बे समय से फरार

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी लम्बे समय से फरार हैं। शस्त्र लाइसेंस के बड़े दुरुपयोग के मामले में फरार अब्बास अंसारी की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के साथ ही सात राज्यों में तलाश कर रही हैं। पिछली लोकेशन पंजाब में मिलने के बाद से अब्बास का कुछ भी पता नहीं है।

कोर्ट में पेश ना होने पर होगा भगोड़ा घोषितअब्बास अंसारी अगर लखनऊ की कोर्ट में आज पेश नहीं होते तो फिर उनको भगोड़ा घोषित किया जाएगा। विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग के मामले में लखनऊ के महानगर कोतवाली में 2019 से केस दर्ज है। मऊ से विधायक व मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। अगर अब्बास आज आज कोर्ट में पेश नहीं किया गया तो अब्बास अंसारी को पुलिस को भगोड़ा घोषित कर देगी। इस बाबत उनके खिलाफ नोटिस भी जारी हो सकती है।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here