फिल्म सिया का ट्रेलर देख हो जाएंगे आपके भी रोंगटे खड़े,विनीत सिंह संग नजर आईं पूजा पांडेय – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म सिया का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में ए़क्टर विनीत कुमार सिंह के साथ एक्ट्रेस पूजा पांडे नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक मनीष मुंद्रा हैं। इस फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

  न्यूटन और मसान जैसी दमदार कंटेंट वाली फिल्में दे चुके दृश्य फिल्म्स इस बार एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जिसे देख सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे, हालही में उनकी आगामी फिल्म सिया (Siya) का टीजर रिलीज किया गया था जो चर्चा का विषय बनी हुई थी और अब निर्माताओ ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है जिसे देख हर कोई दिल थाम कर रह गया।

आपको बता दें कि निर्माता मनीष मुंद्रा इस फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सिया यह एक छोटे से शहर की लड़की की कहने है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है और शातिर पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है। इस सिनेमाई अनुभव को जीवंत करते हुए, बैनर ने इस फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री पूजा पांडेय को सिया और रंगबाज़ के विनीत कुमार सिंह मुख्या भूमिका के लिए चुना है।मनीष मुंद्रा कहते हैं कि, “सिया रेजिलेंस और धैर्य की कहानी है। यह महिलाओं के खिलाफ अपराधों के पीछे पाखंड से भी संबंधित है। जहां दुनिया भर में ये अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे समय में यह एक ऐसी महत्वपूर्ण कहानी है। मुझे उम्मीद है कि सिया इस विषय पर महत्वपूर्ण बातचीत और संवाद को बढ़ावा देगी और दर्शक फिल्म की प्रासंगिकता को समझेंगे और इसका समर्थन करेंगे।पूजा पांडेय कहती हैं,” यह एक लाइफटाइमयह जीवन भर की भूमिका है। एक कलाकार के तौर पर इसने मेरे हर पहलू को चुनौती दी है। पीड़ितों ने बहुत कुछ सहा है और मुझे यह सुनिश्चित करना था कि चरित्र इमोशंस के रोलरकोस्टर को रिफ्लेक्ट करता है जो एक महिला के दिमाग से गुजरता है जब उसके साथ भयावह होता है। मुझे उम्मीद है कि मैंने अपने किरदार के साथ न्याय किया है और दर्शक निश्चित रूप से खुद को कनेक्ट कर पाएंगे।”इस बारे में विनीत कुमार सिंह कहते हैं कि,” मैं हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण भूमिका पसंद है और सिया उनमें से एक है। मनीष मुंद्रा के साथ काम करने का अनुभव हमेशा से ही शानदार रहा है क्योंकि मैंने उनके साथ इससे पहले भी तीन फिल्में की हैं, परंतु बतौर निर्देशक यह हमारी पहली फिल्म है, और उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का हिस्सा बन मुझे बेहद खुशी हो रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here