जानिए एशिया कप के इन 6 टीम के बारे में जिनके नेतृत्व में चैंपियन बनने की होड़ है – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

अगस्त से 6 टीमों के बीच एशिया कप की जंग शुरू हो रही है। इससे पहले आइए जानते हैं एशिया कप की 6 टीम के कप्तानों के बारे में जिनके नेतृत्व में होगी एशियन चैंपियन बनने की होड़।

एशिया कप 2022 के लिए सभी 6 टीमें तय हो गई हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम पहले से ही एशिया कप में थी और आखिरी टीम के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले गए थे। क्वालीफायर मुकाबले में हांगकांग की टीम ने बिना एक भी मैच गंवाए 6 अंकों के साथ एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। क्वालीफायर के आखिरी मुकाबले में हांगकांग ने यूएई को 8 विकेट से हराया और ग्रुप ए की तीसरी टीम बनी। आइए एशिया कप के 6 टीमों के कप्तानों के बारे में जानते हैं।

रोहित शर्मा (कप्तान, टीम इंडिया)– एशिया कप 2018 में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी लेकिन तब वह स्थाई कप्तान नहीं थे। लेकिन इस बार वह टीम इंडिया के फुलटाइम कप्तान हैं। रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशल आंकड़ो की बात करें तो उन्होंने 132 मैचों में 31.7 की औसत से 3,487 रन बनाए हैं।

बाबर आजम (कप्तान, पाकिस्तान)- पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। आइसीसी की टी20 रैंकिंग में वह फिलहाल नंबर वन पर काबिज हैं। बाबर ने 74 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 45.53 की औसत से 2,686 रन बनाए हैं। पाकिस्तान टीम उम्मीद कर रही है कि उनके नेतृत्व में तीसरी बार एशियन चैंपियन बना जाए।

शाकिब अल हसन (कप्तान, बांग्लादेश)- बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की बात करें तो वह पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें अपनी टीम से कोई खास उम्मीद नहीं है और वह इसे केवल टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं। शाकिब के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 99 टी20 इंटरनेशनल मैच में 23.1 की औसत से 2,010 रन बनाए हैं।

मोहम्मद नबी (कप्तान अफगानिस्तान)– एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की कमान अनुभवी मोहम्मद नबी के हाथों में है। नबी के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 95 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 22.65 की औसत से 1631 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान की टीम ने हाल में अच्छी क्रिकेट खेली है और एशिया कप में वह उलटफेर करने के लिए तैयार है।

दसुन शनाका (कप्तान श्रीलंका)– 5 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी श्रीलंका टीम की कमान इस बार दसुन शनाका के हाथों में है। दसुन शनाका के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 68 मैचों में 20.71 की औसत से 1,015 रन बनाए हैं। युवाओं से सजी श्रीलंका टीम को उनके नेतृत्व में चमत्कार की उम्मीद होगी।

निजाकत खान (कप्तान हांगकांग)– निजाकत खान की कप्तानी में हांगकांग की टीम ने क्वालीफायर मुकाबले में बिना एक भी मुकाबला गंवाए एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया। निजाकत सिंह के टी20 करियर की बात करें तो 51 मैचों में उन्होंने 19.96 की औसत से 978 रन बनाए हैं। क्वालीफायर मुकाबले में उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 3 मैचों में 29.67 की औसत से 89 रन बनाए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here