Rajasthan Police Result: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

0
35

ख़बर सुनें

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in और 103.122.37.72/result.html पर अपना परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बुधवार, 24 अगस्त को ही पुलिस भर्ती मुख्यालय की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। 

पीईटी / पीएसटी के लिए तिथियां जल्द घोषित होंगी

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा 13 से 16 मई तक और दो जुलाई, 2022 को फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिनके रोल नंबर मेरिट सूची में दिखाई देते हैं, वे बाद में आयोजित होने वाले राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी / पीएसटी) के लिए पात्र हैं। उपरोक्त परीक्षण के लिए तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

Rajasthan Police Recruitment: कॉन्स्टेबल के 4,588 पदों पर मिलेगी नियुक्ति 

राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य पुलिस के बेड़े में कॉन्स्टेबल की कुल 4,588 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 55 रिक्तियां कॉन्स्टेबल चालक गैर-टीएसपी पद के लिए है। 717 पद कॉन्स्टेबल जनरल टीएसपी के लिए, 65 रिक्तियां कॉन्स्टेबल चालक टीएसपी के लिए, 3,574 पद जनरल टीएसपी के लिए हैं वहीं, कॉन्स्टेबल बैंड टीएसपी के लिए 23 पद और कॉन्स्टेबल पुलिस दूरसंचार के लिए 154 पद पर सफल उम्मीदवारों नियुक्तियां दी जानी हैं।

 

Raj Police Constable Recruitment 2022 ऐसे डाउनलोड करें परिणाम  

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4. रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।

विस्तार

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in और 103.122.37.72/result.html पर अपना परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बुधवार, 24 अगस्त को ही पुलिस भर्ती मुख्यालय की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। 

पीईटी / पीएसटी के लिए तिथियां जल्द घोषित होंगी

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की परीक्षा 13 से 16 मई तक और दो जुलाई, 2022 को फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिनके रोल नंबर मेरिट सूची में दिखाई देते हैं, वे बाद में आयोजित होने वाले राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी / पीएसटी) के लिए पात्र हैं। उपरोक्त परीक्षण के लिए तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here