Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत ने बाढ़ग्रस्त जिलों का किया हवाई सर्वे, प्रभावित लोगों से करेंगे जनसुनवाई

0
13

ख़बर सुनें

राजस्थान के कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में बाढ़ के कारण हालात ज्यादा खराब हैं। वहीं 10 शहरों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को हाड़ौती संभाग के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया।

सीएम गहलोत एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे, जहां उनका यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने स्वागत किया है। इस दौरान कोटा संभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने पहले बूंदी के बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। उसके बाद उन्होंने कोटा का भी जायजा लिया। वहीं सीएम हाड़ौती में जनसुनवाई भी कर सकते हैं।

सीएम अंता के एनटीपीसी, कोटा के नयापुरा और अन्य जगहों पर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों से बातचीत करेंगे। अपने हाड़ौती दौरे पर सीएम ने कोटा संभाग के ताजा हालातों के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया।

राजे ने भी किया था हवाई सर्वे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दो दिन से गुजरात और दिल्ली दौरे पर थे। दिल्ली से जयपुर लौटते ही सीएम ने  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरे पर निकल गए। वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने एक दिन पहले ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिला कलेक्टर को निर्देश दिए थे कि वो बाढ़ प्रभावित आमजन को तत्काल आपदा राहत पहुंचाए। इसके साथ ही किसानों की फसल खराबे की गिरदावरी करें। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी चंबल के प्रभाव से बाढ ग्रस्त इलाके का दौरा किया था।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here