जानिए करण अपने शो में 2 सेलेब्स हैं कोण है जिन्हें वो नहीं बुलाना चाहते – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

करण जहर का शो कॉफी विद करण को हमेशा काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों शो का 7वां सीजन आ रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस शो में आ चुके हैं। हालांकि कुछ आज तक इस शो में नहीं आए हैं।करण जौहर का शो कॉफी विद करण काफी पॉपुलर है। कई सालों से ये शो चल रहा है और आज भी दर्शकों द्वारा इसे पसंद किया जाता है। अब तक इस शो में कई स्टार्स आ चुके हैं। हालांकि अभी तक कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जो अब तक इस शो में नहीं आए हैं। वहीं करण खुद भी कुछ ऐसे सेलेब्स को शो में बुलाना नहीं चाहते हैं। करण ने हाल ही में बताया कि वो कौनसे 2 सेलेब्स हैं जिन्हें वह शो में नहीं बुलाना चाहेंगे। जिन 2 सेलेब्स के करण ने नाम लिए वो बड़े सेलेब्स हैं और दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही करण के भी काफी करीब हैं।

किन सेलेब्स को नहीं लाएंगे करण

दरअसल, द हिंदु से बात करते हुए करण से पूछा गया कि ऐसा कोई सेलेब है जो अब तक इस शो में नहीं आया हो, उनके ट्राई करने के बावजूद? तो करण ने कहा, कुछ साल पहले रेखा मैम को मैं एक बार शो में लाना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं। लेकिन फिर मुझे लगा कि उनकी इतनी खूबसूरत और शानदार मिस्ट्री है और उसे प्रोटेक्ट ही रखा जाए तो बेहतर है तो इसके बाद मैंने उन्हें लाने का प्लान छोड़ दिया।

आदित्य को पूछने की हिम्मत नहीं

इसके बाद करण ने कहा कि वह अपने दोस्त और मेंटोर आदित्य चोपड़ा को भी शो में नहीं ला पाए हैं और उन्हें लाना भी चैलेंज है। तो क्या मैं कभी आदित्य को कॉफी विद करण में ला पाऊंगा…मुझे लगता है मैं इतना ब्रेव नहीं हूं कि मैं उनसे पूछ भी सकता हूं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here