पाकिस्तान में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसे आग के हवाले कर मौत के घाट उतारा  – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

पाकिस्तान के कोहसर इलाके में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ कथित दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म के बाद उसे आग के हवाले कर मौत के घाट उतार दिया गया।

 पाकिस्तान में बच्चियों के साथ अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पड़ोसी मुल्क में नाबालिगों के साथ हैवानियत का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर जिंदा जलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

दिल दहला देने वाला ये मामला कोहसर शहर का है। नाबालिग के शव को पुराना किरपा रोड में बने एक घर की पानी की टंकी से बरामद कर लिया गया है। ये इलाका किरपा पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि मृतका मरदान इलाके की रहने वाली थी।नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि उसकी सात वर्षीय बेटी अपनी दादी, मां और बहन के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए पड़ोसी के घर गई थी। थोड़ी देर बाद नाबालिग के लापता होने की खबर मिली। परिवारवाले बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन वो कही नहीं मिली। कुछ देर बाद पड़ोसी के घर की छत से जलने की बदबू आई। परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो बच्ची का जला कोट पड़ा मिला।

पानी की टंकी पर मिला शव

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने अपने पड़ोसी की बेटी को एक अजनबी के साथ एक निर्माणाधीन घर से बाहर भागते हुए देखा। ‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग का परिवार निर्माणाधीन घर में पहुंचा होश उड़ गए। घर की छत पर बेटी की लाश जली अवस्था में पानी की टंकी में पड़ी मिली।

लड़की समेत चार संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने एक लड़की सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here