
जोधपुर, 23 अगस्त/ प्रदेश के वरिष्ठ नाट्य चिंतक, लेखक व अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा अकादमी रत्न से सम्मानित श्रद्धेय रणवीर सिंह का असामयिक निधन हो जाने के कारण अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष बिनाका मालू व अकादमी परिवार द्वारा शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अकादमी अध्यक्ष बिनाका मालू ने बताया कि स्वर्गीय रणवीर सिंह की प्रदेश में नाट्य एवं सांस्कृतिक जगत को समृद्ध व उन्नत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिसे प्रदेशवासी विस्मृत नहीं कर सकते। उनके तथा अकादमी परिवार की ओर से शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से उनके परिजनों को इस दुःख को सहने के लिए अपनी संवेदना प्रदान की गई।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















