पीएम मोदी अमृता अस्पताल और होमी भाभा कैंसर अस्पताल का जल्द उद्घाटन करेंगे – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब व हरियाणा को बड़ी सौगात देने वाले हैं। 24 अगस्त को पीएम मोदी हरियाणा के फरीदाबाद व पंजाब के मोहाली जाएंगे। जहां पीएम मोदी अमृता अस्पताल और होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अगस्त को हरियाणा और पंजाब का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के दौरे के बारे में जानकारी दी है। पीएमओ के अनुसार, 24 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे PM मोदी हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी पंजाब के मोहाली जाएंगे और मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

पंजाब व हरियाणा को सौगात देंगे पीएम मोदी

पीएमओ ने दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंडीगढ़ व मोहाली के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी हरियाणा के फरीदाबाद का भी दौरा करेंगे। यहां प्रधानमंत्री अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 2600 बिस्तरों वाला अमृता अस्पताल भारत का सबसे बड़ा निजी अस्पताल होगा। यह विशाल चिकित्सा संस्थान 130 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले अलर्ट

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य में आतंकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान रद हुई थी पीएम की रैली

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी को सुरक्षा में चूक के कारणों की वजह से रैली को रद करना पड़ा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली रद हो गई थी। इस दौरान बठिंडा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने अफसरों से तत्कालीन सीएम चन्नी को शुक्रिया अदा करने के लिए कहा था। पीएम ने कहा था कि सीएम चन्नी को कहना कि वह यहां तक जिंदा लौट आए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here