न्यूजीलैंड ने 37 साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता वनडे सीरीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

 न्यूजीलैंड ने 37 साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली है। 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

 न्यूजीलैंड ने आखिरकार 37 साल बाद वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में हरा दिया है। 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों के अर्धशतकीय पारी के दमपर टीम ने 302 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने काएल मेयर्स के शानदार शतक और पूरन के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 301 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। मेयर्स ने 105 और निकोलस पूरन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शाई होप ने 51 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से लगे 4 अर्धशतक

302 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने मीडिल ऑर्डर के दमदार प्रदर्शन के दमपर इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 17 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी तरफ से 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने 57, डेवॉन कॉन्वे ने 56, कप्तान टॉम लेथम ने 69 और शानदार फॉर्म में चल रहे डेरल मिचेल ने 63 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। 37 साल में ऐसा पहला मौका है जब न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है।

सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता था जबकि दूसरे और तीसरे मैच में बाजी न्यूजीलैंड के हाथ लगी। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 50 रनों से जीत दर्ज की थी जबकि तीसरा मैच उन्होंने 5 विकेट से अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज में भी 2-1 से जीत दर्ज की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here