आप चाहते है पैरों के दर्द से छुटकारा पाना तो अपनाईये घरेलू उपाए – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

आमतौर पर हमारे दादा-दादी, माता-पिता पैरों में दर्द की शिकायत करते हैं। केवल बुजुर्ग ही इस दर्द का अनुभव नहीं करते हैं, बल्कि युवावस्था के कगार पर खड़े लोग भी इसका अनुभव कर सकते हैं।पैरों में दर्द वह दर्द है जो अचानक से शुरू हो सकता है। ये दर्द आपके लिए असुविधा का कारण बनता है। गंभीर पैर दर्द शारीरिक परेशानी, चोटों और दुर्घटनाओं के कारण हो सकता है जबकि मामूली दर्द तीव्र शारीरिक कसरत करने के कारण हो सकता है। मामूली पैर का दर्द आराम से ठीक हो जाता है लेकिन ज्यादा दर्द में घरेलू उपचार का सहारा लिया जा सकता है।

 आइस पैक का करें इस्तेमाल-  कसरत या चोटों के बाद ब्लड के फ्लो को कम करके एक ठंडा पैक सूजन को कम करता है। दर्द से राहत पाने के लिए एक तौलिये में दो बर्फ के टुकड़े लपेटकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक करें और पूरे दिन में कुछ बार दोहराएं। 

2) खूब सारा पानी पीएं- डिहाइड्रेशन के करण भी पैरों में दर्द हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए खूब सारा पानी पीएं। मिनरल वाटर पीना और भी बेहतर है क्योंकि इसमें कई फायदेमंद इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। कैफीन और अल्कोहल को छोड़ दें क्योंकि वे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं।

) पैरों को करें मूव- काम पर बैठा रहने के कारण परेशानी हो सकती है। अगर आप ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव, दर्द कम, और क्रेम्प को कम करना चाहते हैं तो हल्की फुलकी एक्सरसाइज करना शुरू करें। पैरों और जॉइंट पेन के लिए आप इस घरेलू तरीके को अपना सकते हैं। 

4) योगासन करें ट्राई- योगा आपके लिए थेरेपी की तरह काम कर सकती है। इसके अलावा बॉडी में ब्लॉकेज हटाकर ये एनर्जी को बढ़ा सकता है। बॉडी डिटॉक्स करने, फटाफट ठीक होने के लिए आप योगा की मदद ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको सही एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है।

5) चलने से मिल सकती है मदद- पैरों के दर्द से आराम पाने के लिए आपको चलने से मदद मिल सकते हैं। ये सूजन को कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है और शरीर से एंडोर्फिन रिलीज होता है। ऐसे में ये आपके मूड को बेहतर करता है और साथ आपको पैरों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here