जानिए भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गाँधी कौन सी संगठनों करेंगे – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

 राहुल गांधी इससे पहले 22 अगस्त को दिल्ली में आम लोगों और संगठनों से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुनेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गांधी आम लोगों के साथ मिलकर 2024 के आम चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे।

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा  पर विचार-विमर्श करने के लिए 23 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है। कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने की योजना बना रही है और 148 दिवसीय मार्च का समापन कश्मीर में करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मई में उदयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर के दौरान इस यात्रा की घोषणा की थी। इस यात्रा के साथ ही कांग्रेस पार्टी 2024 के आम चुनाव का शंखनाद करने जा रही है।

12 से अधिक राज्यों में की जाएगी यात्रा

पांच महीने की यात्रा 3,500 किलोमीटर और 12 से अधिक राज्यों की दूरी तय करेगी। पदयात्रा प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी। यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं शामिल होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बता दें कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इस यात्रा को आगामी चुनावी लड़ाई के लिए पार्टी के जीत के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

22 अगस्त को समाजिक संगठनों के साथ बैठक करेंगे राहुल

इस बीच, सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी 22 अगस्त को दिल्ली में आम लोगों और संगठनों से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुनेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा और नागरिक समाज के लोगों के साथ इसके उद्देश्य पर भी चर्चा करेंगे। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होने वाली अपनी भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गांधी आम लोगों के साथ मिलकर 2024 के आम चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा से पहले समाज के विभिन्न वर्गों के लिए काम करने वाले संगठनों और व्यक्तियों से मिलने जा रहे हैं।

योगेंद्र यादव, मेघा पाटेकर से किया गया संपर्क

कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सिविल सोसाइटी के सदस्यों से चर्चा शुरू कर दी है। योगेंद्र यादव, मेघा पाटेकर और अन्य व्यक्तियों और संगठनों से संपर्क किया गया है। बाकी लोगों से भी संपर्क कर 22 अगस्त को होने वाली बैठक में आमंत्रित किया जा रहा है।

मोदी सरकार को घेरने की होगी कोशिश

सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ एक नैरेटिव बनाने के लिए आम लोगों से मिलना चाहते हैं। कांग्रेस नेता अपने भाषणों में संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग, बेरोजगारी, समाज में विभाजन, किसानों के मुद्दों और अर्थव्यवस्था की स्थिति से संबंधित मुद्दों को उठाएंगे। 23 अगस्त को शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए अलग से लोगो, वेबसाइट और साहित्य भी तैयार किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here