योगी आदित्यनाथ ने दिया स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि ,साथ ही कही ये बाते – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पहली प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रदेश के कई जिलों में आज ही उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।

 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको नमन करने के साथ ही जनता को उनके नाम पर सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान का तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   ने लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही आपरेशन थियेटर ब्लाक का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा इस नवनिर्मित कैंसर इंस्टीट्यूट में स्थापित हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्थान का नामकरण श्रद्धेय कल्याण सिंह के नाम पर ही रखा है। इस अवसर पर मैं उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर स्वर्गीय कल्याण सिंह को युग पुरुष भी बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पहली प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रदेश के कई जिलों में आज ही उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबूजी ने सुशासन की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हम सभी की स्मृतियों में सुशासन वाली पहली सरकार वर्ष 1991 में बनी श्रद्धेय कल्याण सिंह की ही सरकार थी। उन्होंने प्रत्येक तबके के हितों के साथ ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी कार्य की शुरुआत की थी। वह अपने जीवन में सदैव जनहित को ही वरीयता देते रहे। बाबूजी की कार्य पद्धति निर्णायक साबित हुई। अब यहां कैंसर के मरीजों का इलाज हो सकेगा। गरीब, किसान, मजदूर तथा पीड़ित की मदद के लिए सदैव आगे रहने वाले स्वर्गीय बाबू जी का सपना हम मिलकर पूरा करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह के साथ ही केन्द्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर तथा स्वर्गीय कल्याण सिंह के पुत्र एटा के सांसद राजवीर सिंह ने स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इससे पहले शनिवार देर शाम को उनकी स्मृति में लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here