आप भी करते है कॉइल का इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान के बारे में – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

 कॉइल का इस्तेमाल बेशक मच्छरों से छुटकारा दिलाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इससे निकलने वाला धुआं सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

: बरसात के बाद मच्छरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और उनसे होने वाली बीमारियां भी। मच्छरों से बचने के लिए क्रीम, तरह-तरह के पौधे, मच्छरदानी के साथ एक और जिस चीज़ का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है वो है कॉइल। बेशक कॉइल के इस्तेमाल से मच्छरों से कुछ ही देर में मुक्ति मिल जाती है लेकिन क्या आप जनते हैं कॉइल का इस्तेमाल सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है?

ऐसे बनती है कॉइल

मच्छर भगाने वाली कॉइल में डीडीटी, अन्य कार्बन-फास्फोरस और अन्य खतरनाक चीज़ों का इस्तेमाल होता है। जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते हैं। मच्छर भगाने में ये बेशक प्रभावी होते हैं लेकिन साथ ही साथ बीमारी का घर भी बन जाते हैं। 

एक रिसर्च में पता चला है कि एक कॉइल 100 सिगरेट जितना खतरनाक है और इसमें से करीब पीएम 2.5 धुआं निकलता है जो बहुत ज्यादा है। इससे भले ही तंबाकू जितना धुआं नहीं निकलता, लेकिन इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए खतरनाक होते हैं। मच्छर मारने वाली कॉइल में से बेंजो पायरेंस, बेंजो फ्लूओरोथेन जैसे तत्व निकलते हैं। वहीं इसके साथ ही मच्छर मारने वाली ये कॉइल आपके शरीर को और भी नुकसान पहुंचाती है।

बता दें कि लगातार कॉइल के धुएं में रहने की वजह से सांस लेने में दिक्कत शुरु हो जाती है। बहुत ज्यादा संपर्क से फेफड़ों पर भी असर पड़ता है।

– एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर कोई ज्यादा समय तक कॉइल की धुएं में सांस लेता है तो उसे अस्थमा होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं यह बच्चों के लिए ज्यादा बेहद नुकसानदायक है।

– कॉइल से निकलने वाले धुएं से ना सिर्फ सांस लेने की दिक्कत हो सकती है बल्कि इससे स्किन और आंखों पर भी असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन होना आदि समस्याएं होना शुरू हो जाती है।

की वजह से सांस लेने में दिक्कत शुरु हो जाती है। बहुत ज्यादा संपर्क से फेफड़ों पर भी असर पड़ता है।

– एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर कोई ज्यादा समय तक कॉइल की धुएं में सांस लेता है तो उसे अस्थमा होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं यह बच्चों के लिए ज्यादा बेहद नुकसानदायक है।

– कॉइल से निकलने वाले धुएं से ना सिर्फ सांस लेने की दिक्कत हो सकती है बल्कि इससे स्किन और आंखों पर भी असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन होना आदि समस्याएं होना शुरू हो जाती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here