श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मंदिर में श्रद्धालुओं पर उपहार लुटाये जा रहे – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

 शुक्रवार को मधय रात्रि कृष्ण जन्म होने के साथ ही समूचे ब्रज में नंदोत्सव की धूम शुरू हो चुकी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भागवत भवन मंदिर में श्रद्धालुओं पर उपहार स्वरूप कान्हा के खेल खिलौने लुटाये जा रहे। गोकुल में जन्मोत्सव आज।

यशोदा जायौ ललना में वेदन में सुन आई….। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद समूचे ब्रज में नंदोत्सव की धूम मचने लगी है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जहां सुबह से ही भक्तों का रेला कान्हा के उपहारों को लूटने के लिए उमड़ पड़ा तो गोकुल में लाला की छीछी लुटने की तैयारी आरंभ हो गयी। 

भागवत भवन में कान्हा के उपहार लूटने की ललक।

शुक्रवार की मध्य रात्रि कान्हा के जन्म की खुशी और बधाई के बीच पूरे ब्रज में नंदोत्सव का उल्लास देखने को मिल रहा है। भक्तों का रेला मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म के बाद अब गोकुल की ओर बढ़ चला है। यहां आज जन्मोत्सव के साथ नंदोत्सव मनाया जा रहा है। कान्हा की छी छी और बधाइयां लूटने की ललक लिये भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थित भागवत भवन में नंदोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में उपहार लुटाये गए। नंदोत्‍सव के यही दृश्य श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित केशवदेव मंदिर, वृंदावन के राधारमण मंदिर, राधादामोदर, प्रियाकांत जू मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में देखने को मिले। इस मौके पर छीछी लीला के साथ लाला की खुशी में जमकर उपहार लुटाए गए।

गोकुल में पदगायन करते सेवायत।

दिव्य हो गया दैवीय अवतरण से गोकुल 

गोकुल में नंदोत्सव की धूम मचने लगी। सुबह से गलियों नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज हो रही है।

नंदकिला नंदभवन मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम के स्वरूप नंद बाबा ग्वाल वालों के साथ नंद चौक के समीप रास चबूतरा की ओर बढ़ रहे हैं। बैंड बाजों के साथ सभी मदमस्त होकर झूमते हुए रास चबूतरा पर पहुंचे वहां श्रृद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने लगा। मंदिर के सेवायत पुजारी लाला की छीछी लुटाने लगे हर भक्त लाला की छीछी को पाने के लिए लालायित होने लगा।पूरा गोकुल भगवान श्रीकृष्ण की मस्ती में झूमने लगा। गांव के लोगों ने भगवान के स्वरूपों एवं ग्वाल वालों पर पुष्प वर्षा करने रहे। गोकुल के हर मंदिर एवं गलियों में नंदोत्सव की धूम छाने लगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here