अमित शाह के दौरे से पहले चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे चंद्रशेखर राव – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

 तेलंगाना के नलगोंडा जिले की सीट मुनुगोड़ु में उपचुनाव होना है। ऐसे में सत्ताधारी दल TRS को भाजपा के बीच कड़ी चुनौती पेश कर रही है। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सीएम केसीआर एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

 तेलंगाना में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज TRS को कड़ी चुनौती दे रही है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव आज मुनुगोड़ु में उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने किया उपचुनाव में जीत का दावा

तेलंगाना के सीएम केसीआर की जनसभा से पहले टीआरएस कार्यकर्ताओं द्वारा हैदराबाद से मुनुगोड़ु तक एक सामूहिक कार रैली का आयोजन किया गया था। बता दें कि अमित शाह भी 21 अगस्त को मुनुगोड़ु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा को विश्वास है कि अमित शाह की रैली राज्य के सीएम केसीआर की तुलना में एक बड़ी सफल और अधिक प्रभावशाली होगी।

कांग्रेस नेता राजगोपाल रेड्डी ने दिया था पार्टी से इस्तीफा

तेलंगाना के मुनुगोड़ु निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने 3 अगस्त को कांग्रेस पार्टी से विधायक के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मैं सोनिया गांधी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन देश में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है। हमें तेलंगाना राज्य मिला, जहां 1,400 लोग मारे गए। हमने राज्य को बचाने का फैसला लिया है। इसलिए पारिवारिक शासन को खत्म करने के लिए मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी, ताकि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था लायी जा सके और भाजपा ही ऐसा कर सकती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here