मोगादिशु में एक नामी होटल मेआतंकी हमले से पूरा शहर दहल गया – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

राजधानी मोगादिशु में एक नामी होटल में देर रात हुए आतंकी हमले से पूरा शहर दहल गया। सशस्त्र हमलावरों ने कार बम विस्फोट के जरिए इस हमले को अंजाम दिया जिसमें अबतक 12 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है।

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक नामी होटल में देर रात हुए आतंकी हमले से पूरा शहर दहल गया। सशस्त्र हमलावरों ने कार बम विस्फोट के जरिए इस हमले को अंजाम दिया, जिसमें करीब 12 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, इस हमले में कई गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी अभी भी हयात होटल में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह ने सोमालिया हमले की जिम्मेदारी ली है।

कई लोगों के हताहत की आशंका

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने दो कार में बम विस्फोट किया और गोलियां भी चलाईं। दो कार बम में एक कार होटल के पास बैरियर से टकराया तो दूसरा होटल के गेट से जा टकराया। दोनों कारों में हुए जोरदार धमाके की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें अबतक 12 लोगों के हताहत होने की सूचना है। मरने वालों में ज्यादातर आम नागरिक हैं। होटल के अंदर कई धमाकों की आवाज भी सुनी गई।

सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़ जारी

समाचार एजेंसी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा अधिकारी अब्दुकादिर हसन ने बताया कि हयात होटल पर हमले के बाद सुरक्षा बलों और आतंकी समूह के लड़ाकों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। आतंकी अभी भी होटल के अंदर छिपे हुए हैं। 

आतंकी समूह ने ली हमले की जिम्मेदारी

अल-कायदा से जुड़े जिहादी समूह अल-शबाब ने होटल हयात में हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि अल-शबाब लगभग 15 सालों से सोमालिया की केंद्र सरकार के खिलाफ घातक विद्रोह कर रहा है। 

होटल के अंदर हमलावर मौजूद

हसन ने बताया कि बंदूकधारियों के होटल में घुसने से कुछ मिनट पहले एक जोरदार धमाका हुआ। हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं इसका ब्योरा हमारे पास अभी नहीं है, लेकिन लोग हताहत हुए हैं। इमारत के अंदर छिपे हमलावरों से सुरक्षा बल निपट रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here