अर्जुन ने पान मसाला और शराब को प्रमोट करने से किया इंकार ,जाने लोग क्या बोले – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

 पुष्पा सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पान मसाला और शराब को प्रमोट करने से इनकार कर दिया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर अब यूजर्स बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल कर रहे हैं।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा: द राइज’ की रिलीज के बाद से ही एक पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। हिन्दी बेल्ट में तो उनकी डब फिल्मों को देखकर ही लोग दीवाने थे और जब से पुष्पा देखी है, तब से तो सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के लिए गजब की फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उन्होंने फैंस का दिल और खुश कर दिया एक पान मसाला ब्रांड के एंडोर्समेंट को मना करके, जिसके लिए उन्होंने फीस के रूप में एक बड़ी फीस भी ठुकरा दी। अब अल्लू अर्जुन फिर कुछ ऐसा किया है जिसके बाद ये स्टाइलिश सुपरस्टार सुर्खियों में छा गया है।

पैन इंडिया स्टार ने हमेशा अपने फैंस को देश और समाज के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है। उनका ये फैसला सुनकर तो चाहने वाले और भी ज्यादा खुश हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में 100 से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की तारीफ के साथ ही लोग बॉलीवुड स्टार्स को आइना दिखा रहे हैं। वो पान मसाला का ऐड करने वाले बॉलीवुड एक्ट्रर्स को साउथ स्टार्स से कुछ सीखने की सलाह दे रहे हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here