Hit and Run : साइकिल से जा रहे दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर, हवा में उलकर 20 फीट दूर गिरे, गंभीर घायल

0
13

ख़बर सुनें

हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे 20 फीट दूर जा गिरे। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फेफाना थाने के एएसआई इंद्राज ने बताया कि गुरुवार देर शाम जसाना निवासी दो बच्चे खेलते-खेलते गांव के समीप पेट्रोल पंप की तरफ आये थे। उसके बाद जैसे ही वो घर की तरफ जाने के लिए सड़क पर चढ़े, उसी समय तेज गति से आ रही ऑल्टो कार ने बच्चों को टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र (12) और रोबिन (10) पुत्र देवीलाल नायक दोनों गंभीर घायल हो गए। जिनमें से रोबिन का इलाज हनुमानगढ़ तो दूसरे सुरेंद्र का बीकानेर के अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर है। 

फेफाना थाने के एएसआई इंद्राज ने बताया कि इस संदर्भ में अभी तक किसी व्यक्ति ने थाने में शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घायल बच्चों के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि अभी वो बच्चों का इलाज करवाने में व्यस्त हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेट्रोल पंप से बच्चे जैसे ही लिंक रोड़ पर चढ़े तो सामने से आ रही ऑल्टो कार ने दोनों साइकिल सवार को टक्कर मार दी। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here