इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहले टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया  – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

विकेट कीपर काइल वेरेने का विकेट लेते ही ब्रॉड ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर विकेट का शतक पूरा किया। वह इस मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दूसरे दिन मेहमान टीम के विकेट कीपर काइल वेरेने का विकेट लेते ही ब्रॉड ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर विकेट का शतक पूरा कर लिया है। वह इस मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा साथी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने किया था। ब्रॉड इसी के साथ एक मैदान पर 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बने हैं।

ब्रॉड और एंडरसन के अलावा श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन व रंगना हेराथ एक मैदान पर 100 विकेट ले चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 800  विकेट चटकाने वाले मुरलीधरन ने एक नहीं तीन मैदानों पर यह कारनामा किया है। इस श्रीलंकाई लीजेंड ने गाले, कैंडी और कोलंबो में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में 100 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं।

एक मैदान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी

मुथैया मुरलीधरन – सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कोलंबो – 166
मुथैया मुरलीधरन – असगिरिया स्टेडियम, कैंडी – 117
जेम्स एंडरसन – लॉर्ड्स, लंदन – 117*
मुथैया मुरलीधरन – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले – 111
रंगना हेराथ – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले – 102
स्टुअर्ट ब्रॉड – लॉर्ड्स, लंदन – 100* 

स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 553 विकेट हो गए हैं। अब उनके निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड होगा जिन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 563 विकेट चटकाए थे। फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे अधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम है जिनके नाम 658 विकेट दर्ज हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here