अगर आपका सेव‍िंग अकाउंट भी एसबीआई में है, तो यह खबर आपके लिए – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

वायरल मैसेज में दावा क‍िया गया क‍ि सेव‍िंग अकाउंट से आप सालाना 40 ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं. 40 से अध‍िक ट्रांजेक्शन होने पर खाते में जमा राश‍ि से हर ट्रांजेक्शन पर 57.5 रुपये की कटौती की जाएगी.

अगर आपका सेव‍िंग अकाउंट भी एसबीआई (SBI) में है तो यह खबर आपके काम की है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) के ट्रांजेक्‍शन से जुड़ा मैसेज वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा क‍िया जा रहा है क‍ि सेव‍िंग अकाउंट में आप सालाना 40 ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं. 40 से अध‍िक ट्रांजेक्शन होने पर खाते में जमा राश‍ि से हर ट्रांजेक्शन पर 57.5 रुपये की कटौती की जाएगी.

पीआईबी ने सभी दावों को फर्जी बताया!
एक अन्य मैसेज में यह भी कहा जा रहा है क‍ि एटीएम से 4 बार से ज्‍यादा पैसा निकालने पर कुल 173 रुपये काटे जाएंगे. पीआईबी फैक्‍ट चेक पर बताया गया क‍ि बैंक की तरफ से ऐसा कोई भी न‍ियम नहीं बनाया गया है. पीआईबी की तरफ से बताया गया क‍ि ये सभी दावे फर्जी हैं. बैंक ने ट्रांजेक्‍शन करने पर क‍िसी तरह के न‍ियमों में बदलाव नहीं क‍िया है.

हर महीने 5 ट्रांजेक्‍शन फ्री!
प‍िछले द‍िनों पीआईबी फैक्ट की तरफ से बताया गया था क‍ि अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 मुफ्त ट्रांजेक्‍शन किए जा सकते हैं. इसके बाद अधिकतम 21 रुपये ट्रांजेक्‍शन या कोई टैक्स होने पर अलग से देय होगा. हाल ही में पीआईबी फैक्‍ट चेक ने एक अन्‍य वायरल मैसेज को फेक बताया था. इस वायरल मैसेज में आधार कार्ड वालो को 4.78 लाख रुपये का लोन देने का दावा क‍िया गया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here