आनलाइन खरीदे गए सामानों के साथ दो बच्चों की लाशें बंद मिली,जानिए पूरा मामला – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

आनलाइन नीलामी में खरीदे गए सामानों के साथ दो एक आकार के सूटकेस थे जिसमें दो बच्चों की लाशें बंद थी। जिस परिवार को यह सूटकेस मिला है वह इस घटना से सदमे में है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

 न्यूजीलैंड में एक रोंगटे सिहरा देने वाला वाकया सामने आया है। यहां के एक परिवार को सूटकेस में बंद दो बच्चों की लाशें बरामद हुई हैं। मृत बच्चों की उम्र 5 और 10 साल के बीच है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस का कहना है कि यह मौतें सालों पहले हुई होंगी क्योंकि तीन-चार साल से ये सूटकेस स्टोरेज में पड़ा हुआ है।

न्यूजीलैंड निवासी इस परिवार ने आनलाइन नीलामी के दौरान घर के लिए कुछ सामना खरीदे और पिछले सप्ताह अपने घर लेकर आए। इन सामानों में दो सूटकेस थे जिसमें बच्चों की लाशें बंद थीं। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर तोफिलाउ फामानइया वायलुआ ) ने कहा कि अभी जांच प्राथमिक चरण में है लेकिन इसके पेचीदा होने की संभावना है। आकलैंड में इंस्पेक्टर ने कहा, ‘इस मामले की तह तक जाना है जिसमें यह घटना कहां, क्यों और कैसे हुई, शामिल है।’ मामले की छानबीन के तहत पुलिस ने इंटरपोल से भी संपर्क किया है। .

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here