चीन में अचानक आई बाढ से कहर मच गया  – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत में आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। लगातार आई बारिश ने भूस्खलन की वजह से एक नदी का रुख मोड़ दिया जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

 पड़ोसी मुल्क चीन में अचानक आई बाढ़  से कहर मच गया है। चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत में आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य के ब्राडकास्टर सीसीटीवी ने गुरुवार को बताया कि अचानक हुई बारिश ने भूस्खलन की वजह से एक नदी का रुख मोड़ दिया। जिसके बाद एकाएक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

1,500 से अधिक घरों को पहुंचा नुकसान

ब्राडकास्टर सीसीटीवी ने कहा कि अचानक आई बाढ़ ने 4,03,368 आबादी वाले क्षेत्र में 6,000 लोगों और 1,500 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया है। घर में पानी आ जाने के चलते कई बुजुर्ग लोगों की जान भी चली गई। वहीं कई लोगों को क्षेत्र से निकालकर कहीं और शिफ्ट किया गया है। वहीं आपदा राहत के लिए 2,000 लोगों और 160 से अधिक वाहनों का बचाव दल भेजा गया है।

दोहरी मार झेल रहा चीन

चीन इस गर्मी में बाढ़ की आपदाओं और देश के अन्य हिस्सों में अत्यधिक गर्मी और सूखे का सामना कर रहा है। राज्य के मीडिया ने 60 साल के रिकॉर्ड में इस बार गर्मी और सूखे की सबसे खराब स्थिति बताई है।

पिछले महीने गुआंग्शी जुआंग क्षेत्र में आई थी बाढ़

बता दें कि हाल ही पिछले महीने ही चीन के दक्षिण क्षेत्र में बाढ़ आई थी। गुआंग्शी जुआंग क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश के चलते 37 लाख लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। लाखों लोगों को दूसरी जगह विस्थापित भी किया गया था।

1998 में आई थी सबसे खतरनाक बाढ़

बता दें कि चीन की सबसे खतरनाक बाढ़ 1998 में आई थी। उस दौरान 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 30 लाख घर नष्ट हो गए थे। इसके बाद सरकार ने यांग्त्जी नदी पर बड़े पैमाने पर थ्री गोरजेस डैम जैसे बाढ़ नियंत्रण और जलविद्युत परियोजनाओं में भारी निवेश किया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here