मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में कई स्थानों पर छापेमारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। गाजीपुर लखनऊ और दिल्ली में स्थित परिसरों पर तलाशी ली जा रही है जो अंसारी से जुड़े हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी (ED Raid on Mukhtar Ansari) के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी के गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में स्थित परिसरों पर तलाशी ली जा रही है जो अंसारी और उसके कथित सहयोगियों से जुड़े हैं।

भाई अफजाल अंसारी के ठिकानों पर भी दी दबिश

ईडी द्वारा गाजीपुर में मारे गए छापे में मुख्‍तार के भाई अफजाल अंसारी सहित उनके करीबियों के ठिकानों को घेरा गया है। इस कार्रवाई के शुरू होते ही शहर में हड़कंप मच गया। मुख्‍तार के करीबियों पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई। वहीं इस मामले में पुलिस को भी बाद में सूचना दी गई।

मनी लांड्रिंग मामले में सबूत इकट्ठा कर रहा ईडी

सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य अंसारी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत चल रही जांच के संबंध में सबूत इकट्ठा करना है। पांच बार के पूर्व विधायक अंसारी इस समय उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद हैं।

हत्या और जबरन वसूली के आरोप

बता दें कि मुख्तार पर जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोपों सहित कम से कम 49 आपराधिक मामले दर्ज है। अब इन्ही मामलों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश में उन पर हत्या के प्रयास और हत्या सहित कई मामलों में मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिला प्रशासन ने पिछले हफ्ते अंसारी की कथित अवैध कमाई का उपयोग करके खरीदे गए 1.901 हेक्टेयर और 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दो भूखंडों को जब्त कर लिया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here