जानिए घर में रखी इन चीजों को खाकर कोलेस्ट्राल लेवल को कंट्रोल कर सकते है – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ने की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. कोलेस्ट्राल के बढ़ने से Blood फ्लो में कमी आती है और इससे बल्ड प्रेशर का खतरा रहता है. यही नहीं हजार तरीके की दिल की बिमारी, स्ट्रोक और हार्ट अटैक आने के भी Chances बढ़ जाते हैं. कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद एक मोम जैसा पदार्थ होता है. कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ने पर यह खून में चिपक जाता है और खून की नसों को ब्लॉक कर देता है. कोलेस्ट्राल बढ़ने के लक्षण  को पहचान कर आप इसको  कम करने का उपाय तुरंत शुरू कर सकते हैं. 

कोलेस्ट्राल बढ़ने से शरीर में थकान, कमजोरी, आदि होती है. कई बार आंखो के आस -पास पीलापन दिखाई देता है. ऐसा आंखों के पास कोलेस्ट्राल जमा हो जाने की वजह से होता है. कई बार ऐसा भी होता है कि कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ने की वजह से आखों की नसों में Blockage आ जाती हैं. इस Situation को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से मिलें. 

कई ऐसे फूड होते है जिनकों खाने से आपके बढ़ा हुआ कोलेस्ट्राल लेवल कम हो जाएगा. जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार ये पाया गया है कि कैंड बीन्स यानी डिब्बाबंद जैसे ब्लैक, नेवी, पिंटो, डार्क रेड किडनी और वाइट किडनी जैसी फलियां खाने से आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. अगर आप रोज 180 gram अलग – अलग तरह की  बीन्स खाने से आप अपना कोलेस्ट्राल लेवल  बढ़ने से रोक सकते हैं. Beans में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती हैं जो आपके शरीर के बढ़े हुए कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here