आपको आज ऐसे कुछ फूड के बारे में बताएंगे जिनको खाने से घट जाती है उम्र – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

हर कोई एक लंबी और खुशहाल जिंदगी जीना चाहता है. लेकिन सबसे पहला प्रश्न ये उठता है कि क्या जीवन लंबा करना हमारे हाथ में है. तो इसके उत्तर है हां. आप अपनी उम्र को अच्छे लाइफस्टाइल (Lifestyle) और खान-पान के जरिए बढ़ा सकते हैं. इस बात का तो सभी को पता है कि अच्छा खाना (Food) खाने से हमारी सेहत ठीक रहती है लेकिन क्या आपको इस बात का अंदाजा है कि कुछ ऐसी भी चीजें है जिन्हें खाकर आपकी उम्र घट जाती है. आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन करने से उम्र घटने का खतरा रहता है.

स्टडी में किया गया ये दावा

मिशिगन विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट्स ने करीब 6 तरह के खाने की चीजों पर रिसर्च की है. यह स्टडी नेचर फूड जर्नल में पब्लिश हुई है. इस स्टडी में बताया गया है कि कुछ चीजों को खाने से लोगों की उम्र में इजाफा होता है वहीं कुछ ऐसी भी खाने की चाजें हैं जिनकी एक सर्विंग लेने से उम्र घट भी जाती हैं. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टडी में ये बताया गया है कि प्रोसेस्ड मीट जीवन के 26 मिनट कम करता है. मिशिगन विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट्स ने पिज्जा को भी लेकर रिसर्च की है जिनमें उन्होंने पाया कि पिज्जा की एक सर्विंग लेने उम्र 7.8 मिनट कम होती है, वहीं सॉफ्ट ड्रिंक जीवन के 12.4 मिनट, हॉट डॉग जीवन के 36 मिनट और चीज बर्गर जीवन के 8.8 मिनट कम करता है.

इन फूड्स को खाने से बढ़ेगी उम्र

रिसर्च टीम में शामिल प्रोफेसर ओलिवियर जोलियट ने बताया, ‘रिसर्च में जो रिजल्ट सामने आए हैं, उससे लोगों को अपनी सेहत और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. ह्यूमन हेल्थ और पर्यावरण में सुधार करने के लिए लोगों को अपनी डाइट में भी बदलाव करना चाहिए. स्टडी में कुछ ऐसी भी चीजों पर रिसर्च की गई और पाया गया कि इन चीजों को खाकर आपकी उम्र कुछ समय के लिए बढ़ सकती है. जैसे पीनट बटर और जैम सैंडविच खाने से जीवन के 33.1 मिनट बढ़ते हैं. बेक्ड सैल्मन मछली खाने से उम्र 13.5 मिनट बढ़ती है. वहीं टमाटर खाने से उम्र 3.8 मिनट और एवोकाडो खाने से उम्र के1.5 मिनट बढ़ते हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here