चीन में जापान की पारंपरिक पोशाक पहनने पे मिली सजा, जाने पूरा मामला – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

चीन में महिला को जापान की पारंपरिक पोशाक पहनने की सजा भुगतनि पड़ी। चीनी पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और पांच घंटे पूछताछ की। सोशल मीडिया पर चीन की जापान विरोधी मानसिकता की आलोचना हो रही है। लोग इसे उग्र राष्टवाद कह रहे हैं।

चीनी में जापानी विरोधी भावना इस कदर प्रभावी है कि एक महिला को जापानी कपड़े पहनने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला का कहना है कि उसने फोटो खिंचवाने के लिए जापान के पारंपरिक कपड़े किमोने पहने थे। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर उसके कपड़े जब्त कर लिए और तस्वीरें भी डिलीट करा दी। चीनी पुलिस ने महिला पर झगड़े और परेशानी भड़काने का आरोप लगाया। ट्विटर की तरह चीन का सोशल मीडिया एप वीबो पर महिला ने आपबीती सुनाई। मगर इस पोस्ट पर लाखों लोगों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद चीन ने इसे भी हटवा दिया।

किमोनो में तस्वीर लेना पड़ा भारी

जानकारी के मुताबिक, चीन के हांगकांग स्थित सूज़ौ के पूर्वी शहर में महिला जापानी पोशाक किमोनो पहनकर हुआहाई स्ट्रीट पर एक दुकान से खाने का सामान खरीद रही थी। अपने जापानी बार और रेस्तरां के लिए हुआहाई स्ट्रीट काफी लोकप्रिय है। मगर तभी महिला और उसके फोटोग्राफर को पुलिस ने घेर लिया और जापानी होने के शक में पूछताछ करने लगी। महिला पुलिस वालों को बार बार समझाती रही कि उसने सिर्फ फोटो लेने के लिए जापानी कपड़े पहने है। मगर पुलिस मानने को तैयार नहीं थी।

जापानी पोशाक पहनने की सजा मिली

महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उसने सफेद रंग की किमोनो ड्रेस पहनी थी। इसपर लाल और हरे रंग की फूल की आकृतियां बनी थी। महिला के कपड़े जापानी मंगा सिरीज Summer Time Rendering के मुख्य किरदार से प्रभावित था।

महिला ने अपने वीबो पोस्ट में कहा कि पुलिस स्टेशन में उससे सुबह 1 बजे तक करीब पांच घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान महिला के फोन की तलाशी ली गई, उसकी तस्वीरें को डिलीट किया गया और किमोनो जब्त कर लिया गया। महिला ने बताया कि पुलिस ने उसे खुद की आलोचना करते हुए 500-शब्द लिखने की भी सजा दी। महिला का आरोप है कि चीनी पुलिस ने उसे अपना अनुभव किसी को न बताने की चेतावनी भी दी थी।

चीन पर उग्र राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप

अपने साथ पुलिस के इस बर्ताव पर चीनी महिला ने कहा कि मेरी कोई गरिमा नहीं बची है। पुलिस ने कहा कि मैंने जो किया वह गलत था। मुझे जापानी संस्कृति, यूरोपीय संस्कृति पसंद है और मुझे चीनी संस्कृति भी पसंद है। क्या यहा गलत है कि मैं बहुसंस्कृतिवाद पसंद करती हूं।

वहीं, इंटरनेट पर चीनी प्रसाशन के इस हरकत की कड़ी आलोचना हो रही है। ट्वीटर की तरह चीनी सोशल मीडिया वीबो पर कई यूजर्स ने इसे उग्र राष्ट्रवाद बताया। एक अन्य यूजर ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि मेरा सुझाव है चीनी पुलिस सभी जापानी रेस्तरां बंद कर दें, या मैं पुलिस को झगड़े और परेशानी को भड़काने के लिए बुलाऊंगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here