सिद्धार्थ शुक्ला से पहले इस एक्टर संग में थीं शहनाज गिल, – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

 सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लव स्टोरी तो सभी को पता है। लोग बिग बॉस में दोनों के साथ होने की वजह से जानते हैं कि दोनों के एक दूसरे के लिए क्या मायने थे।

‘पंजाब की कटरीना कैफ’ कही जाने वाली शहनाज गिल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में आने के बाद इतनी फेमस हुईं कि आप पूरा देश उन्हें उनके नाम से जानता है। अपने सादा और ग्राउंडेड स्वभाव की वजह से शहनाज गिल बहुत लोकप्रिय हुईं और बिग बॉस हाउस में बहुत कम वक्त में वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अटैच हो गई थीं।

अकेली पड़ गई थीं शहनाज गिल
किस्मत ने ऐसा खेल रचा कि शहनाज गिल के बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया, जिसके बाद शहनाज गिल बहुत अकेली पड़ गईं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (#SidNaaz) की लव स्टोरी तो सभी को पता है। लोग बिग बॉस में दोनों के साथ होने की वजह से जानते हैं कि दोनों के एक दूसरे के लिए क्या मायने थे। लेकिन क्या आपको पता है कि शहनाज सिद्धार्थ से मिलने से पहले किसकी दीवानी थीं?

गौतम गुलाटी से प्यार में थीं शहनाज
एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ शुक्ला से मुलाकात करने से पहले शहनाज गिल गौतम गुलाटी के साथ प्यार में थीं। बिग बॉस हाउस में आने के बाद उनके गौतम के प्रति प्यार का खुलासा हुआ था। वह खुद को उनकी सबसे बड़ी फैन बताती थीं। इसके अलावा शहनाज गिल कार्तिक आर्यन को भी बहुत पसंद करती हैं

सलमान खान की फेवरिट हैं शहनाज
वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बॉस हाउस में शहनाज गिल को सलमान खान की फेवरिट कंटेस्टेंट बताया जाता था। शहनाज गिल शो तो नहीं जीत सकीं लेकिन वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म भाईजान में काम करती नजर आएंगी। फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर सलमान खान और शहनाज गिल एक साथ नजर आएंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here