Mob Lynching in Rajasthan: सब्जी का ठेला लगाने वाले को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

0
14

ख़बर सुनें

राजस्थान में दलित छात्र की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि उससे पहले ही अलवर में बड़ी वारदात हो गई। अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी के शक में समाज विशेष के लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

रामबास में एक व्यक्ति अपने नित्य कर्म के लिए खेत में गया था। उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से चोर एक ट्रैक्टर को चोरी करके आ रहे थे। सदर थाना पुलिस और ट्रैक्टर मालिक चोरों का पीछा कर रहे थे। चोरों ने अपने आप को पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों से घिरा देख ट्रैक्टर को बिजली घर के पास स्थित एक खेत में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। इतने में ही पुलिस से पहले ट्रैक्टर के मालिक खेत में पहुंच गए। 20 से 25 लोगों ने नित्य क्रिया करने गए चिरंजी को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, चिरंजी बुरी तरह घायल हो गया।

आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चिरंजी ने दम तोड़ दिया। वारदात से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

कार्यवाहक थानाधिकारी उप सहायक निरीक्षक श्याम लाल मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर मालिकों की पिटाई से चिरंजी बुरी तरह से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

विस्तार

राजस्थान में दलित छात्र की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि उससे पहले ही अलवर में बड़ी वारदात हो गई। अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी के शक में समाज विशेष के लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

रामबास में एक व्यक्ति अपने नित्य कर्म के लिए खेत में गया था। उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से चोर एक ट्रैक्टर को चोरी करके आ रहे थे। सदर थाना पुलिस और ट्रैक्टर मालिक चोरों का पीछा कर रहे थे। चोरों ने अपने आप को पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों से घिरा देख ट्रैक्टर को बिजली घर के पास स्थित एक खेत में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। इतने में ही पुलिस से पहले ट्रैक्टर के मालिक खेत में पहुंच गए। 20 से 25 लोगों ने नित्य क्रिया करने गए चिरंजी को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, चिरंजी बुरी तरह घायल हो गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here