Rajasthan: कन्हैयालाल की तरह भीलवाड़ा में सिर तन से जुदा करने की धमकी, सोशल मीडिया पर लिखा-अब इसका नंबर है

0
8

ख़बर सुनें

कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद अब भीलवाड़ा में एक युवक को सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। 

प्रताप नगर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि आजादनगर निवासी सूरज ने रिपोर्ट दी कि बाबू कुरैशी नामक व्यक्ति ने उसे हिंदू संगठन छोड़ देने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर कन्हैयालाल टेलर की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी दी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर परिवादी का फोटो लगाते लिखा कि अब इसका नंबर है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथियों के साथ मारपीट भी की गई।

दूसरा मामला आजादनगर के शिव पटेल ने भी दर्ज कराया। इसमें शिव ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त को मित्रों के साथ प्रतापनगर स्कूल के मैदान में खेल रहा था। तभी पाइप और स्टिक लेकर समीर और पांच-सात लोग आए। उन्होंने रिपोर्ट लिखवाने वाले सूरज के बारे में पूछा। मना करने पर आरोपियों ने शिव और साथियों को पीटा। मैदान में अन्य लोगों के आने से आरोपी भाग गए। पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी बाबू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here