राजू श्रीवास्‍तव को वेंटीलेटर पर सुनाया गया, अमिताभ बच्‍चन का वॉयस मैसेज – 24×7 Khabre Fatafat

0
61

दिल्ली स्थित एम्स में मौजूद राजू के करीबियों के मुताबिक मैसेज में अमिताभ ने कहा कि राजू-उठो, अभी बहुत काम करना है। अमिताभ ने उनकी पत्नी शिखा से भी फोन पर हालचाल जाना। भरोसा दिलाया कि ईश्वर जल्द उन्हें ठीक करेंगे। उधर, राजू के परिवार ने एम्स अस्पताल के पास गुरुद्वारे में अरदास की। एम्स में मौजूद राजू के करीबियों का कहना है कि उनका बीपी कंट्रोल हो रहा है। डॉक्टरों ने सुधार की आशा जताई है।

पड़ोसियों का दुआ करने का सिलसिला जारी 
नयापुरवा स्थित राजू के घर के पास रहने वाले विकास वर्माका कहना है कि राजू जब भी घर आते है। मोहल्ले के लोगों से जरूर मिलते हैं। यहां के लोग उनका स्वास्थ्य जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पड़ोसी विंध्यवासिनी रस्तोगी बोली, राजू के साथ भगवान हैं, वह जल्दी ठीक होकर आएंगे।

अमिताभ की मिमिक्री कर शुरू किया था करियर
राजू को बुधवार को हार्ट अटैक आने पर भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क की शुक्रवार को एमआरआई जांच कराई गई है। अभी डॉक्टरों ने दो या तीन दिन तक और इंतजार करने की सलाह दी है।

राजू के कान के पास वायस मैसेज चलाया गया
एक करीबी का कहना है कि मोबाइल के जरिए वायस मैसेज राजू के कान के पास रखकर चलाया गया है। यह माना जा रहा है कि इसका रेस्पांस आ सकता है। राजू ने अमिताभ की मिमिक्री से ही कॉमेडी का करियर शुरू किया था।

कॉमेडियन अन्नू अवस्थी बोले-जल्द ही राजू भैया ठीक होंगे

कॉमेडियन अन्नू अवस्थी का कहना है कि शनिवार शाम परिवार के लोगों से बात हुई है। उन लोगों ने सुधार की बात कही है। अन्नू बोले-ईश्वर पूरा साथ देगा। जल्द ही राजू भैया ठीक हो जाएंगे। राजू के करीबियों का कहना है कि उनके पैर की अंगुलियों और कंधे में हरकत दिखी है। यह अच्छे संकेत बताए जा रहे हैं। ऑक्सीजन सपोर्ट भी कम किया गया है। मालूम हो कि राजू श्रीवास्तव की 10 साल में तीन बार एंजियोप्लास्टी करा चुके हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here