जाने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाला शख्स ने अधिकारियों से क्या बोला – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले न्यू जर्सी निवासी 24 वर्षीय हदी मतार ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के अधिकारियों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि मतार ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। उसने साफ कहा है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसे चौटाउक्वा काउंटी जेल में रखा गया है। मतार पर हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप लगाए गए हैं।

दरअसल, न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा कि आपराधिक जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को मतार को हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मतार को पुलिस कार्यालय ले जाने के बाद चौटाउक्वा काउंटी जेल भेजा गया है। इस बीच चौटाउक्वा काउंटी के कार्यकारी पॉल वेंडेल ने एक बयान में कहा कि वह सभी स्थानीय निवासियों की तरफ से रुश्दी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

उन्होंने कहा कि चौटाउक्वा संस्थान इस हिंसक घटना से पूरी तरह हिल गया है। यह निराशाजनक है कि हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां हम दूसरों के अलग विचारों को नहीं सुन सकते हैं, खासकर संस्थान जैसी जगह, जहां दुनिया भर के विचारक अपने अनुभव साझा करने आते हैं। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर हमला हुआ था।

सलमान रुश्दी की हालत बेहद गंभीर
उधर रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान रुश्दी वेंटिलेटर पर हैं और बात नहीं कर सकते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया था कि खबर अच्छी नहीं है। सलमान की एक आंख खोने की आशंका है, उनकी बांह की नसें टूट गई हैं और उनका लीवर क्षतिग्रस्त हो गया है।

बता दें कि मुंबई में जन्मे और बुकर पुरस्कार से सम्मानित रुश्दी पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी आरोपी मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घूसे मारे और चाकू से हमला कर दिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here