नोवाक जोकोविच हुए सिनसिनाटी ओपन से बाहर, जाने वजह – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

21 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे और इसी वजह से सिनसिनाटी ओपन हार्डकोर्ट टूर्नामेंट से उन्हें पीछे हटना पड़ा। वह इस साल अमेरिकी ओपन भी नहीं खेल पायेंगे जो न्यूयॉर्क में 29 अगस्त से शुरू हो रहा है।

सर्बिया के 35 वर्ष के जोकोविच पहले भी कह चुके हैं कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये टीका नहीं लगवाएंगे। इसी वजह से वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन और अमेरिका में दो टूर्नामेंट नहीं खेल सके। मांट्रियल में चल रहे टूर्नामेंट से भी वह बाहर हैं क्योंकि अमेरिका और कनाडा में उन्हें प्रवेश वर्जित है जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है।

गत चैम्पियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव, गाएल मोंफिल्स, रीली ओपेल्का और डोमिनिक थीम भी चोट के कारण नहीं खेलेंगे। सेरेना विलियम्स यहां खेल रही है और टूर पर यह उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here