सलमान रुश्दी के हमले पर न्यूयॉर्क के गर्वनर ने दिया बयान, जाने क्या बोला – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा है कि रुश्दी जीवित हैं और उन्हें एयरलिफ्ट कर हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है तथा अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मुंबई में पैदा हुए और बुकर पुरस्कार से सम्मानित रुश्दी (75) पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घूंसे मारे और चाकू से उन पर हमला कर दिया। रुश्दी की गर्दन पर चोट आई है। उस समय कार्यक्रम में उनका परिचय दिया जा रहा था।

हमले के बाद रुश्दी मंच पर गिर गए और उनके हाथों में खून लगा हुआ देखा गया। वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। रुश्दी को मंच पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कैथी होचुल ने कहा कि सलमान रुश्दी कई दशकों तक सत्ताधारियों के सामने सच बोलते रहे।

न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर ने बंदूक हिंसा को रोकने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘प्रतिष्ठित शख्सियत सलमान रुश्दी पर एक कार्यक्रम के दौरान हुए हमले की सूचना मिलने पर बेहद दुख हुआ। वह जीवित हैं और उन्हें हवाई मार्ग के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here