यूपी के इन जिलो में पेट्रोल डीजल सस्ता, जाने डिटेल्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

देशभर में आज यानि 13 अगस्त के पेट्रोल, डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार भारत में ईंधन की कीमत तय करती है। यूपी के प्रमुख शहरों वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में डीजल-पेट्रोल के दामों में थोड़ी कमी आई है। वहीं लखनऊ, आगरा, मेरठ और बरेली शहरों में तेजी आई है। 13 अगस्त शनिवार को रेट में कुछ बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं यूपी के शहरों में आज पेट्रोल, डीजल दाम।

तेल कंपनी इंडियन आयल की वेबसाइट के मुताबिक, लखनऊ में शनिवार को पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 96.67 और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो आगरा में पेट्रोल 96.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपये और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर है।

कानपुर में शनिवार को पेट्रोल 96.27 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। यहीं, गोरखपुर में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है। इनके अलावा बरेली में पेट्रोल 96.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.17 रुपये प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 96.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.04 रुपये प्रति लीटर है। यूपी में LPG गैस 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में 1,090 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रही है।

ऐसे चेक करें अपने शहर में रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here