15 अगस्त को लखनऊ के इन सिनेमाहॉलों में फ्री में दिखाई जाएगी फिल्म, देखें लिस्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त को आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके लखनऊ के मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉलों में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी। शहर के डीएम सूर्यपाल गंगवार इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया जिसके तहत लखनऊ के 12 थिएटरों में फ्री में फिल्में देखने को मिलेगा। 

डीएम कार्यालय की तरफ से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉलों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदर्शित की जाने वाली फिल्म, टाइम, और सीटिंग कैपेसिटी के बारे में भी जानकारी दी गई है।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय त्योहार स्तवंत्रता दिवस के मौके पर पिछले साल के तरह इस साल भी राजधानी के मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉलों में देशभक्ति फिल्में फ्री में दिखाए जाने का प्रस्ताव है। मल्टीप्लेक्स में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर लोग अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। 

जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इन सिनेमाहॉलों में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी।

1. आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग 
2. आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्सटेंशन
3. आइनॉक्स काउन, फैजाबाद रोड, चिनहट 
4. आइनॉक्स उमराव, निशातगंज 
5. आइनॉक्स रिवरसाइट, गोमती नगर
6. PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
7. PVR, सहारागंज
8. PVR फिनिक्स, आलमबाग
9. सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
10. सिनेपोलिस, वन अवध गोमतीनगर
11. वेद मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर 
12. कृष्णा कॉर्निवाल, आलमबाग

कृष्णा कॉर्निवाल में मैच ऑफ लाइफ फिल्म दिखाई जाएगी बाकी सभी मल्टीप्लेक्स थिएटरों में रॉकेट्री फिल्म दिखाई जाएगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here