Rajasthan Corona Update: दो दिन में कोरोना के 1258 केस मिले, दो की मौत भी हुई, जयपुर में 214 केस

0
13

ख़बर सुनें

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के एक दिन में मिलने वाला मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन मिलने वाले 10-20 कोरोना केसों से बढ़कर अब यह आंकड़ा 600 के पार चला गया है। गुरुवार को प्रदेश में 658 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे पहले बुधवार को 613 संक्रमित मिले थे, वहीं दो की मौत भी हो गई थी। दो दिन में ही प्रदेश में 1258 कोरोना केस सामने आ चुके हैं, वहीं दो मरीजों की मौत भी हो गई है। 

राहत की बात यह है कि प्रदेश के 12 जिलो एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कुछ जिलों में रोज मिलने वाले संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब जयपुर में ही सबसे अधिक केस सामने आ रहे थे, लेकिन अब अलवर में भी मरीजों का आंकड़ा 150 के करीब चला गया है। आज यहां 142 और जयपुर में 214 केस सामने आए हैं। 

चिकित्सा विभाग के अनुसार गुरुवार को अजमेर 7, अलवर 142, बांसवाड़ा 7, बारमेर 1,  भरतपुर 62, बीकानेर 1, बूंदी 11, चित्तौड़गढ़ 39, चूरू 2, दौसा 23, धौलपुर 3, डूंगरपुर 7,  जयपुर 214, जैसलमेर 2,  झालावाड़ 3, जोधपुर 20, कोटा 17, नागौर 7, पाली 1 सीकर 16 और उदयपुर में 73 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 517 लोग कोरोना से मुक्त भी हुए। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4299 है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक में मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा अभी बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन जिस तरह से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, वह चिंता जनक है। भीड़भाड़ वाली जगह जाने पर लोगों को मास्क लगाकर रखना चाहिए, इससे संक्रमित होने की संभावना कम हो जाती है।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here