Rajasthan Crime: रंगदारी न देने पर कारोबारी को दी गई जान से मारने की धमकी, लिफाफे में भेजी बुलेट और राखियां

0
16

ख़बर सुनें

जयपुर में एक ट्रॉसपोर्ट कारोबारी को धमकी भरा पत्र भेजकर 30 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने एक आरोपी को धर—दबोचा है। जबकि दूसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। 

जानकारी के अनुसार, व्यापारी के बेटे अपने फ्लैट से बाहर निकल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उन्हें एक लिफाफा थमा दिया। वह लिफाफा बदमाशों ने उनके पिता को देने के लिए कहा। जैसे ही व्यापारी ने लिफाफा खोला तो उनके होश उड़ गए। उसके अंदर दो राखियां, एक बुलेट और एक पत्र रखा मिला है। 

30 लाख की मांगी फिरौती
लिफाफा मिलने के बाद सीधे व्यापारी मदन जैन मुहाना थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। बदमाशों ने 30 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पत्रकार कॉलोनी में बना रहे है चार मंजिला मकान
व्यापारी को मुहाना थाना इलाके के पत्रकार कॉलोनी में जान से मारने की धमकी भरा पत्र भेजा गया है। मदन जैन तीन माह पहले ही विद्धाधर इलाके से पत्रकार कॉलोनी में शिफ्ट हुए है। पत्रकार कॉलोनी में उनके चार मंजिला मकान का काम चल रहा है। 

बड़े नेटवर्क के होने की आंशका 
मामले में एसीपी हरीशंकर और मुहाना थाना एसएचओ लखन सिंह खटाना ने की त्वरित कार्रवाई की और देर रात ही एक आरोपी को पकड़ लिया है। दूसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। धमकी देने वाले बदमाशों के पीछे बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की आंशका पुलिस जता रही है। 
 
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here