इस राखी घर पर ही बनाएं दुकानों जैसे काजू पिस्ता रोल, जाने क्या है रेसिपी – 24×7 Khabre Fatafat

0
47

त्योहार शुरू होते ही मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग जाती है।लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करवाने के लिए अलग-अलग तरह की मिठाई खरीदते हैं। ऐसे में कुछ ही दिनों बाद भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार भी आने वाला है। अगर आप भी इस मौके पर अपने भाई का मुंह मीठा बाजार की नहीं खुद की बनाई मिठाई से करना चाहते हैं तो ट्राई करें काजू पिस्ता रोल की ये टेस्टी रेसिपी। 

काजू पिस्ता रोल बनाने की सामग्री-
750 ग्राम काजू
300 ग्राम पिस्ता
800 ग्राम शुगर क्यूब्स
5 ग्राम इलाइची पाउडर
गार्निशिंग के लिए सिल्वर लीफ

काजू पिस्ता रोल बनाने की वि​धि-
काजू पिस्ता रोल बनाने के लिए सबसे पहले काजू को भिगो दें और पिस्ते को ब्लांच करके उसका छिलका उतार लें। इन दोनों को अलग अलग पीस कर उसका पेस्ट बनाकर रख लें। इसके बाद 650 ग्राम काजू और 150 ग्राम पिस्ता मिश्रण में मिलाएं। दोनों मिश्रण को अलग-अलग पकाएं जब तक चीनी घुल न जाएं और के बाद इसमें इलाइची पाउडर डालें।इसे कड़ाही में से निकाल लें, काजू और पिस्ता की एक शीट बना लें और इसे बीच से रोल करें। सिल्वर लीफ से गार्निश करके सर्व करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here