राजसमंद जिले के गौमती चौराहे के एनएच-8 पर मानसिंह जी का गुडा व मांडावाडा के पास देर रात एक यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन महिला और 3 बच्चे समेत 11 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस जयपुर से सुरत जा रही थी। जिसके बाद बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारभुजा पुलिस थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि पहले बस डिवाइडर से जाकर टकराई। उसके बाद सड़क पर पलट गई।
उधर, चुरू जिले के सादुलपुर हिसार जाने वाले राजमार्ग पर श्योपुरा गांव के पास केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जिसके बाद 100 मीटर के दायरे में आग का गुब्बार फैल गया। कंडक्टर और ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई है। आग इतनी भयकर थी कि उसकी लपटों को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
थाना अधिकारी कृष्ण कुमार बलोदा ने बताया कि केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों को रोकना पड़ा था। दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू पाने से पहले ही ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
विस्तार
राजसमंद जिले के गौमती चौराहे के एनएच-8 पर मानसिंह जी का गुडा व मांडावाडा के पास देर रात एक यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन महिला और 3 बच्चे समेत 11 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस जयपुर से सुरत जा रही थी। जिसके बाद बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारभुजा पुलिस थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि पहले बस डिवाइडर से जाकर टकराई। उसके बाद सड़क पर पलट गई।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।