ख़बर सुनें
विस्तार
कोटा शहर के व्यस्ततम तलवंडी इलाके में रविवार देर शाम गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। तलवंडी चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट में घुस कर युवक अरकान पर फायर किया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
क्षेत्र में गोली चलने से सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगो का जमघट लग गया। सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस आनन फानन में घटनास्थल पहुंची और मौके पर हालात को संभाला। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक केशर सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संप्रदाय विशेष के दो गुटों में काफी समय से विवाद चल रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुट एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। मृतक और हमलावर आपस में रिश्तेदार भी है। पुलिस ने बताया कि हत्यारों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















