रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, 427 पारियों में बनाया 16000 रन – 24×7 Khabre Fatafat

0
58

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार रात वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में 33 रनों की धुआं धार पारी खेली। 16 गेंदों पर हिटमैन ने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से यह स्कोर बनाया। विंडीज के खिलाफ इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन 483 पारियों में बनाए थे, वहीं रोहित शर्मा ने यह कारनामा 427 पारियों में पूरा कर उनको पछाड़ दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

यह रिकॉर्ड रन मशीन विराट कोहली के नाम है। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 पारियां खेल 16000 रन पूरे किए थे। उनके पीछ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, द वॉल राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली हैं।

सबसे कम पारियों के 16 हजार इंटरनेशनल रन जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी

350 – विराट कोहली
376 – सचिन तेंदुलकर
387 – राहुल द्रविड़ 
402 – वीरेंद्र सहवाग
424 – सौरव गांगुली 
427 – रोहित शर्मा*
483 – एमएस धोनी

बात मुकाबले की करें तो, भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी बल्लेबाजों के योगदान की मदद से बोर्ड पर 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन लगाए। इस स्कोर के सामने विंडीज की पूरी टीम 19.1 ओवर में 132 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की तरफ से आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बश्निोई ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह 12 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे। भारत ने यह मैच 59 रनों से जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here